287 रन! सनराइजर्स हैदराबाद ने बैंगलोर के खिलाफ तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड

WD Sports Desk

सोमवार, 15 अप्रैल 2024 (21:18 IST)
IPL 2024 SRH vs RCB कुछ ही दिन पहले मुंबई इंडियन्स के खिलाफ 277 रन बनाने वाली सनराइजर्स हैदराबाद  ने आज आईपीएल में इसमें 10 रन और जोड़ते हुए आज चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलूरू के खिलाफ 287 रनों का पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा कर लिया। यह आईपीएल इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर है।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए टॉस के अलावा कोई भी सुखद अनुभव नहीं रहा और सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले 6 ओवरों के भीतर ही 76 रन जोड़ लिए। इसके बाद ट्रेविस हेड ने सिर्फ 39 गेंदो में अपने आईपीएल करियर का पहला शतक बनाया।

@SunRisers continue to hold the record for the highest total in IPL history

#TATAIPL | #RCBvSRH pic.twitter.com/5VOG8PGB6X

— IndianPremierLeague (@IPL) April 15, 2024
इसके बाद कमान संभाली हेनरी क्लासेंन ने और उन्होंने तेज तर्रार 67 रनों की पारी खेली। एक समय ऐसा लग रहा था कि रिकॉर्ड नहीं टूटेगा लेकिन अब्दुल समद ने ना केवल रिकॉर्ड तोड़ा बल्कि पिछले स्कोर से 10 रन ज्यादा ही बना दिए।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी