20 लाख एंड्रायड वन हैंडसेट बिकने का अनुमान : मीडियाटेक

मंगलवार, 16 सितम्बर 2014 (18:31 IST)
नई दिल्ली। चिप बनाने वाली कंपनी मीडिया टेक ने एंड्रायड वन स्मार्टफोन को मिली शुरुआती सफलता को मद्देनजर इस साल भारत में ऐसे 20 लाख हैंडसेट बिकने का अनुमान लगाया है।

मेडीटेक के उपाध्यक्ष मोहित भूषण ने यह जानकारी दी। उन्होंने इन नए हैंडसेट की बिक्री अनुमान के बारे में कहा कि ‘हमारा अनुमान है कि भारत में इस साल 15 लाख से 20 लाख एंड्रायड वन हैंडसेट बिकेंगे।’

ताइवान की इस कंपनी ने एंड्रायड वन हैंडसेट के लिए अमेरिकी कंपनी गूगल से हाथ मिलाया है। गूगल ने अपनी एंड्रायड वन पहल के तहत कल माइक्रोमैक्स, कार्बन व स्पाइस के साथ मिलकर तीन हैंडसेट पेश किए। इनकी शुरआती कीमत 6,399 रुपए हैं। एंड्रायड वन हैंडसेट सबसे पहले भारत में ही पेश किए गए हैं।

वेबदुनिया पर पढ़ें