फेसबुक ने बना दिया मालामाल

गुरुवार, 3 सितम्बर 2015 (10:58 IST)
2004 में शुरू हुई सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक को हाल ही में एक अरब यूजर्स ने एक दिन में विजिट किया। इतनी संख्या में इतने लोगों का एक साथ फेसबुक पर आना अपने आपमें एक रिकॉर्ड है। फेसबुक ने अपने एक दशक से लंबे समय में कई लोगों को मालमाला भी बनाया है।  
दुनिया के 250 लोगों को फेसबुक ने चंद दिनों में धनाढ्य बना दिया। लोगों के अमीर बनने का सिलसिला 2012 से शुरू हुआ था जब फेसबुक ने अपना पहला पब्लिक इशू लांच किया था और तब हजारों लोग आचानक लखपति बन गए थे।
 
ये वे कर्मचारी हैं जिन्होंने फेसबुक की स्थापना के बाद इसमें नौकरी करना शुरू की थी। कंपनी के प्रमुख मार्क जकरबर्ग ने इन्हें कंपनी का हिस्सेदार बताया था। फेसबुक की वर्तमान कुल संपत्ति 41.6 अरब डॉलर(2745.6 अरब रुपए)  है।    
 
फाइनेंसियल टाइम्स ने तब अनुमान जताया था कि कंपनी के पहले तीन हजार कर्मचारी 23 अरब डॉलर(1518 अरब रुपए) के हिस्सेदार बनेंगे। लेकिन इनमें से पहले 250 कर्मचारियों को इसका बड़ा हिस्सा मिलेगा।
 
फेसबुक के नव धनाढ्य बने इन कर्मचारियों ने हाल ही में 'द नोवोयू रिच 250' ग्रुप बनाया है और इस बात पर विचार कर रहे हैं कि अपने इस धन को कहां और कैसे निवेश करें।

वेबदुनिया पर पढ़ें