इनकम टैक्स भरने वालों को सरकार ने दी यह बड़ी सुविधा

शनिवार, 28 नवंबर 2015 (20:16 IST)
नई दिल्ली। आयकर विभाग ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट का उन्नत संस्करण शुरू कर दिया है। इसमें कर भुगतान सेवाओं व शिकायत निवारण के लिए बेहतर लिंक उपलब्ध कराए गए हैं।
इस उन्नत वेबसाइट ‘इनकमटैक्सइंडिया डाट गॉव डाट इन’ के पहले पन्ने पर ही ‘करदाता सेवाओं’ के लिए विशेष लिंक  दिया गया है। इसके जरिए उपयोक्ता नया पैन कार्ड लेने, ई रिटर्न फाइल करने, रिफंड की जांच करने सहित अन्य सेवाओं  के लिंक पर जा सकता है। वेबसाइट पर अधिसूचनाओं व कानूनों से जुड़े पुराने लिंक भी मौजूद हैं। विभाग एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि नयी वेबसाइट परिचालन में आ गई है। (भाषा)

वेबदुनिया पर पढ़ें