पासपोर्ट बनवाने वालों को सरकार ने दी बड़ी खुशखबरी

सोमवार, 8 जून 2015 (12:11 IST)
अब अगर पासपोर्ट बनवाने जा रहे हैं तो आपके लिए खुशखबरी है। अब पासपोर्ट बनवाने के लिए आप आवास प्रमाण पत्र के तौर पर किरायानाम भी मान्य होगा। विदेश मंत्रालय इसे मान्यता देने जा रहा है। इसके अलावा निजी बैंक पासबुक भी मान्य होगी। 
जानिए कैसे करें पासपोर्ट के लिए ऑनलाइन आवेदन
 
विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के मुताबिक पिछले साल 99 लाख से अधिक पासपोर्ट जारी किए गए। जब मोदी सरकार सत्ता में आई तो पता चला कि प्रिंटेट पासपोर्ट ही नहीं हैं, उसी वजह से नए पासपोर्ट के आवंटन बंद हैं। अब रिजर्व के तौर पर हमेशा दस लाख से अधिक पासपोर्ट रखे जाएंगे। 
अगले पन्ने पर, अब पुलिस वाले करेंगे आसानी से वेरीफिकेन... 
 

खबरों के अनुसार पासपोर्ट बनवाने में पुलिस वेरीफिकेशन में लोगों को खूब पसीना बहाना पड़ता है। सरकार इसके लिए जल्द ही कदम उठाने जा रही है। 
 
बड़ा आसान है पासपोर्ट बनवाना, जानिए कैसे...
 
खबरों के अनुसार सरकार पुलिस को हर पासपोर्ट पर 21 दिन से पहले वेरिफिकेशन पर 150 रुपए मिलेंगे। 
 
पासपोर्ट बनवाने के लिए अपनाएं ये आसान स्टेप
 
विदेश मंत्रालय जल्द ही इसके लिए आदेश जारी कर सकता है। अभी पुलिस को वे‍रीफिकेशन पर 100 रुपए मिलते हैं। हालांकि अभी तक कोई तय सीमा नहीं थी। (एजेंसियां) 

वेबदुनिया पर पढ़ें