राहुल भट्ट की हत्या में शामिल 2 आतंकियों को सुरक्षाबलों ने मार गिराया

शुक्रवार, 13 मई 2022 (18:30 IST)
जम्मू। बांदीपोरा जिले के बरार अरागाम इलाके में शुक्रवार दोपहर बाद सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में 2 आतंकवादियों को मार गिराया। बताया जा रहा है कि ये दोनों आतंकी कश्मीरी पंडित राहुल भट्‍ट की हत्या में शामिल थे। 
 
अधिकारियों ने बताया कि बराड़ इलाके में आतंकियों की मौजूदगी के बाद सुरक्षाबलों ने तलाशी अभियान चलाया था। घेरा सख्त होता देख आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी कर दी। जवाबी कार्रवाई में दो आतंकी मारे गए। समाचार लिखे जाने तक मुठभेड़ जारी थी। 
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी