पुलवामा में CRPF जवान मिला मृत, आत्महत्या का जताया जा रहा संदेह

शनिवार, 12 अगस्त 2023 (11:20 IST)
CRPF Jawan: जम्मू-कश्मीर के पुलवामा (Pulwama) जिले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) का एक जवान एक शिविर में मृत मिला है। अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि माना जा रहा है कि उसने आत्महत्या की है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात करीब 2 बजे गोली चलने की आवाज आने के बाद अवंतीपुरा के चुरसू इलाके में सिपाही अजय कुमार मृत मिला।
 
उन्होंने बताया कि जांचकर्ताओं का मानना है कि उसने आत्महत्या की है। अधिकारी ने बताया कि पुलिस को सूचना दे दी गई है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी