श्रीनगर में आतंकी हमला : क्रिकेट खेल रहे पुलिस निरीक्षक को आतंकियों ने गोली मारी, TRF ने ली जिम्मेदारी

रविवार, 29 अक्टूबर 2023 (17:50 IST)
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बताया कि श्रीनगर के ईदगाह के पास आतंकवादियों ने इंस्पेक्टर मसरूर अहमद पर फायरिंग की और उन्हें घायल कर दिया। उन्हें तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।  अधिकारियों ने बताया कि पुलिस निरीक्षक मसरूर अहमद वानी ईदगाह मैदान में स्थानीय बच्चों के साथ क्रिकेट खेल रहे थे, तभी आतंकवादियों ने उन्हें गोली मार दी। घायल अधिकारी को अस्पताल ले जाया गया है। उन्होंने बताया कि डॉक्टर, वानी का इलाज कर रहे हैं और उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
 
प्रारंभिक जांच से पता चला है कि इस आतंकी ने पिस्तौल का इस्तेमाल किया था। इलाके की घेराबंदी कर दी गई है, मामला दर्ज़ किया गया है। 
 
मीडिया खबरों के मुताबिक आतंकी संगठन टीआरएफ ने इसकी जिम्मेदारी ली। श्रीनगर की ईदगाह में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।
 
क्या बोली पुलिस : कश्मीर जोन की पुलिस ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कहा कि आतंकवादियों ने श्रीनगर के ईदगाह के पास पुलिस निरीक्षक मसरूर अहमद पर गोलीबारी कर उन्हें घायल कर दिया। 
 
उन्हें तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। प्रारंभिक जांच से पता चला है कि इस अपराध में पिस्तौल का इस्तेमाल किया गया। इलाके की घेराबंदी की गई है। पुलिस ने कहा कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी