राजौरी के मंजाकोट में आर्मी पोस्ट पर आतंकी हमला

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

रविवार, 7 जुलाई 2024 (10:16 IST)
terrorist attack on army post : जम्मू कश्मीर में राजौरी जिले के एक गांव में एक आर्मी पोस्ट पर रविवार को आतंकवादियों ने हमला कर दिया। गोलीबारी में सेना का एक जवान घायल हो गया। आतंकवादियों की तलाश के लिए एक व्यापक अभियान चलाया जा रहा है। ALSO READ: जम्मू कश्मीर के कुलगाम में 2 जगहों पर मुठभेड़, 4 आतंकी ढेर
 
आतंकवादियों ने तड़के करीब चार बजे मंजाकोट क्षेत्र के गलुथी गांव में सेना की चौकी पर गोलीबारी की, जिसके बाद जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की।
 
आतंकवादियों और जवानों के बीच करीब आधे घंटे तक गोलीबारी हुई, जिसमें सेना का एक जवान घायल हो गया। वहीं, आतंकवादी निकट के जंगल में भाग गए।
 
उल्लेखनीय है कि सुरक्षाबलों कुलगाम में 2 मुठभेड़ों में 4 आतंकियों को ढेर कर दिया। इस ऑपरेशन में 2 जवान शहीद हो गए। दोनों स्थानों पर मुठभेड़ जारी है।
Edited by : Nrapendra Gupta 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी