Karwa Chauth 2024: करवा चौथ पर भूल कर भी न पहनें इन रंगों की साड़ी

WD Feature Desk

सोमवार, 7 अक्टूबर 2024 (13:55 IST)
Karwa chauth par kya pahnen

Karwa Chauth Special: करवा चौथ हिंदू धर्म में महिलाओं के लिए साल का सबसे विशेष दिन होता है। इस दिन पत्नियां अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं। इसलिए यह दिन महिलाओं के लिए बेहद खास होता है। करवा चौथ व्रत रखने वाली महिलाएं इस दिन सजने-संवरने का विशेष ध्यान रखती हैं।

इस दिन हर विवाहित महिला खूबसूरत दिखने के लिए बढ़िया साड़ी, मेकअप, ज्वेलरी जैसी चीजों का इस्तेमाल करती हैं। करवा चौथ के दिन आमतौर पर हर महिला लाल रंग के कपड़े पहनती हैं, लेकिन कभी कभी कुछ महिलाएं अनजाने में ऐसे रंग पहनने की गलती कर बैठती हैं, जो करवा चौथ के लिए शुभ नहीं माने जाते। आज इस आलेख में हम आपको बता रहे हैं करवा चौथ के दिन आपको किन रंगों की साड़ी नहीं पहननी चाहिए।

काले रंग की साड़ी न पहनें
हिंदू धर्म में त्योहारों या किसी धार्मिक उत्सव के दौरान काले रंग की चीजों का इस्तेमाल करना मना है। इसी कारण करवा चौथ जैसे बड़े त्योहार पर काली साड़ी या ऐसे किसी भी कपड़े को पहनने से बचना चाहिए। इस रंग की साड़ी को किसी खास दिन पहनना अशुभ माना जाता है। शुभ कार्यों में काला रंग पहनने से हमेशा दूरी बनाकर रखें।

भूरा रंग अवाइड करें
करवा चौथ पर भूरे रंग की साड़ी भी पहनने से बचना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि भूरे रंग पर राहु केतु का प्रभाव होता है। राहु केतु के कारण देवताओं को भी परेशानी होती है। ऐसे में करवा चौथ पर आपको ब्राउन कलर की साड़ी पहनने से बचना चाहिए। करवा चौथ के मौके पर शादीशुदा महिलाओं को भूरे रंग के कपड़ों से दूर रहना चाहिए।

सफेद रंग की साड़ी या कपड़े गलती से भी न पहनें
करवा चौथ के दिन विवाहित महिलाओं को गलती से भी सफेद कपड़े नहीं पहनने चाहिए। अगर आप अलग दिखने के लिए ऐसी गलती कर रहे हैं तो आप सबसे बड़ी गलती करने जा रहे हैं। धार्मिक दृष्टि से यह लाभ के स्थान पर हानि पहुंचा सकता है।

नीले रंग के कपड़े न पहनें
गहरे नीले रंग के कपड़ों से भी दूर रहना चाहिए, पूजा के लिए भी यह रंग शुभ नहीं माना जाता है। लेकिन नेवी ब्लू कलर काफी डार्क होता है जिससे यह हल्का काला दिखाई देता है, इसलिए करवा चौथ पर नेवी ब्लू कलर की साड़ी और कपड़े पहनना मना है।

करवा चौथ पर पहनें इन रंगों के कपड़े
करवा चौथ के दिन आप लाल ही नहीं हरे, पीले, गुलाबी और मैरून रंग की साड़ी, कपड़े भी पहन सकती हैं। महिलाएं चाहें तो इस दिन नारंगी रंग की साड़ी भी पहन सकती हैं।

 
अस्वीकरण (Disclaimer) : सेहत, ब्यूटी केयर, आयुर्वेद, योग, धर्म, ज्योतिष, वास्तु, इतिहास, पुराण आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार जनरुचि को ध्यान में रखते हुए सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। इससे संबंधित सत्यता की पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

 
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी