Karva Chauth 2023: कार्तिक कृष्ण की चतुर्थी के दिन करवाचौथ का व्रत रखा जाता है। 01 नवंबर 2023 को करवा चौथ का व्रत रखा जा रहा है। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखकर रात में जब चंद्रमा का उदय होता तब पारण करती हैं। यानी चांद देखकर ही व्रत को खोला जाता है। दिल्ली टाइम के अनुसार 08:15 पर चंद्रमा का उदय होगा। इस दौरान पति पत्नी क्या करते हैं? कौनसी रस्म निभाते हैं?
चतुर्थी तिथि प्रारम्भ- 31 अक्टूबर 2023 को रात्रि 09 बजकर 30 मिनट पर।
चतुर्थी तिथि समाप्त- 01 नवम्बर 2023 को रात्रि 09 बजकर 19 मिनट तक।
करवा चौथ व्रत समय: सुबह 06:39 से रात्रि 08:59 तक।
अभिजीत मुहूर्त: सुबह 11:49 से दोपहर 12:31 तक।
अमृत काल: दोपहर 02:06 से 03:49 तक।
करवा चौथ पूजा मुहूर्त: शाम को 06:05 से 07:21 तक।
करवा चौथ पर शुभ योग:-
सर्वार्थ सिद्धि योग : सुबह 06:56 से पूरे दिन और रात।
परिघ योग : परिघ योग दोपहर 02:06 तक।
शिव योग : दोपहर 02:06 से शिव योग अगले दिन तक।
बुधादित्य : इस दिन सूर्य और बुध एक साथ तुला राशि में।