बाल साहित्य : आई दिवाली...

शुक्रवार, 10 अक्टूबर 2014 (11:40 IST)
- लखविन्दर सिंह

 
आई दिवाली, छाई दिवाली
 
सबके मन को भाई दिवाली

दिवाली त्योहार है अच्छा

जिसे मनाता है हर बच्चा

छुटे पटाखे, बंटे मिठाई

दीपों की पंक्तियां सजाई

घर-घर में छाई खुशहाली

देखो-देखो आई दिवाली। 

साभार- देवपुत्र 

वेबदुनिया पर पढ़ें