बाल साहित्य : तर्क से नई खोजें

- आचार्य शिवप्रसाद सिंह
 

 
कभी बनो मत रट्टू तोता।
समझो दुनिया में जो होता।।
 
क्यों होते हैं दिन और रात।
क्यों ठंडी, गर्मी और बरसात।।
 
हम क्यों उठ जाते भुनसारे।
क्यों चमकें रवि चंदा तारे।।
 
क्यों सफेद हो जाते बाल।
क्यों बूढ़े की सिकुड़ी खाल।।
 
क्यों होता है तिल में तेल।
क्यों पटरी पर चलती रेल।।
 
दादा-दादी की आवाज।
अलग-अलग क्यो? खोजो राज।।
 
पानी, बर्फ में है क्या फर्क।
उत्तर खोजो करके तर्क।।
 
तर्क करोगे जब तुम रोज।
तब कर पाओगे नई खोज।।

साभार-   देवपुत्र 

वेबदुनिया पर पढ़ें