कविता : उनको नमन हमारा...

कभी नहीं संघर्ष से,
इतिहास हमारा हारा।

बलिदान हुए जो वीर जवां, 
उनको नमन हमारा।।
 
बिना मतलब के वीरों ने,
दुर्बल को नहीं मारा। 
जो शहीद हुए सरहद पर,
उनको नमन हमारा।।
 
उनकी राहों पर हम इन्हें,
चलना सिखाएंगे। 
उनकी गाथा को कल, 
ये बच्चे गाएंगे।।
 
पवित्र देश भारत जो,
जन-जन का है प्यारा। 
जो बलिदान हुए जो वीर जवां, 
उनको नमन हमारा।।
 

वेबदुनिया पर पढ़ें