बाल कविता : मैं भारत की बेटी हूं...

दूध-दही को मैं खाती हूं, 
चॉकलेट से परहेज है। 
 









 

पिज्जा-पास्ता से दूर रहो सब, 
देती यही संदेश है। 
 
अपने घर में बारह व्यंजन, 
चूल्हे पर बनाऊंगी। 
 
मैं भारत की बेटी हूं, 
भारत का मान बढ़ाऊगी। 
 
रहन-सहन और बोली-भाषा, 
भारत की अपनाऊंगी।
 

वेबदुनिया पर पढ़ें