क्रिसमस पर कविता : ईसा के संदेश

जीवन के हर मोड़ पर
अभावों में जो
पलते रहे हैं
 

 
सपने जिनकी आंखों में
भरने से पहले
तिड़कते रहे हैं
 
आओ थोड़ा ध्यान दें
तोहफों से भर दें
उनके जीवन में रस
 
मनाएं इस बार
ईसा के संदेश को महकाता
कुछ इस तरह क्रिसमस। 
 
- डॉ. सेवा नंदवाल
 

वेबदुनिया पर पढ़ें