नववर्ष पर कविता : कैलेंडर...

दीवारों पर लगेंगे नए कैलेंडर,
पुराने हटाए जाएंगे।
नए साल में नए जोश संग, 
उत्सव लोग मनाएंगे।
 
सफलता हाथों में होगी,
अग्रदूत बनेंगे। 
नियम से सच्चाई संग, 
सही पथ चुनेंगे।
 
मानवता का पाठ अपने,
बच्चों को पढ़ाएंगे। 
समय चलता रहेगा, 
वक्त बीत जाएगा।
 
इंतजार भी रहेगा जब,
फिर नया साल आएगा। 
घर और दफ्तरों से जब, 
पुराना कैलेंडर हटाएंगे।
 

वेबदुनिया पर पढ़ें