गाय को शेक्सपियर पसंद!

WD
WD
इंग्लैंड। विज्ञानियों का यह मानना है कि गाय को अगर अच्छा संगीत सुनने को मिले तो वह ज्यादा दूध देती है। इंग्लैंड में कुछ कलाकारों ने सोचा कि देखें गाय के आगे शेक्सपियर का नाटक खेला जाए तो क्या होगा। उन्होंने एक गाय के सामने शेक्सपियर का हास्य नाटक 'द मेरी वाइव्ज ऑफ विंडसर' प्रस्तुत किया।

इसको देखकर शायद गाय खुश हुई, क्योंकि उस दिन दूध का उत्पादन ज्यादा हुआ। इसके बाद नाटक के कलाकारों ने अंदाजा लगाया कि गाय भी इंसान की तरह ही है, जो खुश होने पर अच्‍छा काम करती है। पर इन कलाकारों का कहना है कि हम गाय के सामने 'हेमलेट' नहीं प्रस्तुत करेंगे, क्योंकि क्या पता दुखी होने पर वह दूध ही न दे। इन कलाकार दोस्तों को यह भी याद रखना चाहिए कि गाय के सामने कोई ऐसा नाटक न करें जिसे देखकर वह गुस्सा जाए। क्योंकि गाय का गुस्सा तो आप जानते ही हैं।

वेबदुनिया पर पढ़ें