राहुल गांधी और प्रियंका वाड्रा को मिली लखीमपुर जाने की अनुमति

बुधवार, 6 अक्टूबर 2021 (14:08 IST)
लखनऊ। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी एवं उनकी बहन कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी समेत 5 लोगों को उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने लखीमपुर खीरी जाने की अनुमति दे दी है। 
 
इस बीच, राहुल गांधी लखनऊ पहुंच गए हैं, जहां से वे सीतापुर जाएंगे। वहां से अपनी बहन प्रियंका के साथ लखीमपुर खीरी जाएंगे। उनके साथ पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी एवं छत्तीसगढ़ के मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल भी हैं। राहुल और उनकी टीम मृत किसानों से मिलने के लिए लखीमपुर जा रही है। 
 
इससे पहले राहुल गांधी ने कहा कि देश की आवाज को कुचला जा रहा है। देश की संस्थाओं पर कब्जा किया जा रहा है। उन्होंने कहा था कि हमने क्या गलती की है जो हमें रोक रहे हैं। हम पीड़ित परिवार का दर्द बांटना चाहते हैं।
 
वोटों की राजनीति : दूसरी ओर, भाजपा ने राहुल गांधी पर वोटों की राजनीति करने का आरोप लगाया है। यूपी सरकार ने कहा कि लखीमपुर का सच सामने लाकर रहेंगे। यूपी सरकार के प्रवक्ता सिद्धार्थनाथ सिंह ने कहा कि राहुल गांधी को लखीमपुर जाना है तो कुछ दिनों बाद जाएं। दरअसल, राहुल गांधी पयर्टन के लिए लखीमपुर जाना चाहते हैं। विपक्ष इस मामले में राजनीति कर रहा है।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी