लखीमपुर जाएंगे राहुल गांधी, मृतक किसानों के परिवारों से करेंगे मुलाकात

मंगलवार, 5 अक्टूबर 2021 (20:40 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्‍यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) बुधवार को उत्‍तरप्रदेश के लखीमपुर खीरी जाएंगे। राहुल गांधी हिंसा में मारे गए किसानों के परिवार से मुलाकात करेंगे। 
 ALSO READ: प्रियंका गांधी ने की मृतक किसानों के परिजनों से बात, हुड्डा बोले- अपराधियों की तरह किया जा रहा है व्यवहार
रविवार को हुई हिंसा में चार किसानों समेत आठ लोगों की मौत हो गई थी। किसानों की मौत के बाद लखीमपुर खीरी जा रहीं राहुल की बहन और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को उत्तर प्रदेश पुलिस ने रोक दिया था और हिरासत में ले लिया था।
ALSO READ: प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी के बाद BJP के खिलाफ एकजुट हुआ विपक्ष
इस बीच योगी सरकार ने पूरे मामले की जांच के लिए 6 सदस्यीय एसआईटी बनाने का ऐलान किया। कल न्यायिक जांच समिति का ऐलान किया जाएगा।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी