Lal Kitab Rashifal 2023: कुंभ राशि का कैसा रहेगा भविष्यफल, जानिए क्या कहती है लाल किताब

Aquarius zodiac sign kumbh Rashi lal kitab 2023 : अगला वर्ष 2023 कुंभ राशि के लिए कैसा रहेगा? आपने वैदिक ज्योतिष का भविष्यफल या राशिफल तो जान ही लिया होगा लेकिन अब जानें लाल किताब के अनुसार आपका भविष्यफल। जिसमें आपको करियर, नौकरी, व्यापार, परिवार के साथ ही वर्षभर के ऐसे अचूक उपाय बताए गए हैं, जो आपके संपूर्ण वर्ष को शुभ बना देंगे।
 
लाल किताब कुंभ राशि 2023 | Lal kitab kumbh rashi 2023:
 
कुंभ राशि करियर और नौकरी 2023 | Aquarius career and job 2023: आपकी राशि में 17 जनवरी से शनि का गोचर होगा। यदि आपके कर्म अच्छे हैं तो इसका आपको लाभ मिलेगा। पूरा वर्ष अच्‍छा रहेगा और विदेश जाने के योग भी बनेंगे। करियर में थोड़ी-बहुत समस्या हो सकती है लेकिन उपाय से दूर हो जाएगी। नौकरी में सहकर्मियों से अच्छा बर्ताव आपको सफलता दिलाएगा। पदोन्नति के योग बनेंगे।
 
कुंभ राशि व्यापार 2023 | Aquarius business 2023: यदि आप व्यापारी हैं तो इस वर्ष आपको लाभ कमाने के कई मौके मिलेंगे। व्यापार में विस्तार की योजना बना सकते हैं। निवेश करने से लाभ मिलेगा। साझेदारी के व्यापार में भी आप लाभ अर्जित करने में सफल होंगे। लेकिन यदि आपने शनि के मंदे कार्य किए तो नुकसान उठाने के लिए भी तैयार रहें।
 
कुंभ राशि दांपत्य जीवन 2023 | Aquarius married life 2023: कामकाज की व्यस्तता के कारण आप अपने जीवनसाथी पर ध्यान नहीं दे पाने का नुकसान उठा सकते हैं। दूरियां बढ़ सकती हैं। आपके लिए सलाह है कि पारिवारिक टूर पर जरूर जाएं और जीवनसाथी की भावनाओं का भी ध्यान रखें। यह आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। यदि आप अविवाहित हैं तो आप प्रयास करेंगे तो इस वर्ष आप का विवाह हो जाएगा।
कुंभ राशि सेहत 2023 | Aquarius Health 2023: इस वर्ष आपको अपनी सेहत पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है अन्यथा किसी बीमारी की चपेट में आ सकते हैं। इसके लिए आपके खानपान में सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है।
ALSO READ: मीन राशि का कैसा रहेगा भविष्यफल, जानिए क्या कहती है लाल किताब
कुंभ राशि आर्थिक स्थिति 2023 | Aquarius financial status 2023: आपकी आर्थिक स्थिति पहले की अपेक्षा बेहतर रहेगी। आपको अपनी मेहनत का फल मिलेगा। हालांकि वर्ष की शुरुआत में अधिक खर्चे हो सकते हैं लेकिन आपको बचत पर भी ध्यान देना होगा। आप इस वर्ष कोई बड़ी अचल संपत्ति भी खरीद सकते हैं। आपकी आमदनी बढ़ सकती है।
 
कुंभ राशि लाल किताब के उपाय 2023 | Lal Kitab Remedies 2023 for Aquarius: शनिवार को छाया दान करें और शमी के वृक्ष में जल अर्पित करें, प्रतिदिन हनुमान चालीसा का पाठ करें, पानी पीने के लिए चांदी या तांबे के गिलास का उपयोग करें। चींटियों को आटे में शकर मिलाकर खिलाते रहें।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी