आम बजट : आयुर्वेदिक चिकित्सा में चिदंबरम की सराहनीय पहल
गुरुवार, 28 फ़रवरी 2013 (15:24 IST)
वित्तमंत्री पी चिदंबरम ने गुरुवार को वर्ष 2013-14 के लिए आम बजट पेश करते हुए आयुर्वेद चिकित्सा और आयुर्वेद विज्ञान पर पहली बार केंद्रीय बजट में एक हजार करोड़ रुपए से अधिक का प्रावधान दिया, जो स्वागत योग्य है।
हमारे एक्सपर्ट प्रो. श्रीपाल सकलेचा के अनुसार आयुर्वेद चिकित्सा के लिए चिदंबरम की पहल स्वागत योग्य। वित्तमंत्री की इस घोषणा से आयुर्वेद चिकित्सा को प्रोत्साहन मिलेगा।
इसके अलावा चिदंबरम ने शहरी स्वास्थ्य मिशन शुरू होने का ऐलान किया। ग्रामीण और शहरी स्वास्थ मिशन को मिलाकर बना राष्ट्रीय स्वास्थ मिशन। (वेबदुनिया)