नई दिल्ली। वित्तमंत्री पी. चिदंबरम गुरुवार को संसद में अपना आठवां आम बजट पेश किया। इस बजट में कौन सी चीजें महंगी और कौन सी सस्ती हुई इस पर एक नजर...
ये हुए महंगे : * एसी रेस्टोरेंट में खाना महंगा। * सिगरेट महंगी। * विदेशी गाड़ियां महंगी। * मार्बल महंगा। * फोन बिल, खाना नहीं होगा महंगा। * चांदी हुई महंगी। चांदी पर एक्साइज ड्यूटी बढ़ाई गई है। * सिल्क का कपड़ा महंगा होगा। रॉ सिल्क पर इंपोर्ट ड्यूटी 15 फीसदी हुई। * सेट टॉप बॉक्स महंगा हो गया है। सेट टॉप बॉक्स पर इंपोर्ट ड्यूटी 10 फीसदी हुई' *सिगरेट और संगमरमर भी महंगा। सिगरेट, सिगार पर एक्साइज ड्यूटी बढ़कर 18 फीसदी हुई। *विदेशी कारें और बाइक भी महंगी। आयातित वाहनों और नावों पर शुल्क 75 प्रतिशत से बढाकर 100 पर्सेंट कर दिया गया है। *2,000 रुपए से अधिक का मोबाइल हैंडसेट। *स्पोर्ट्स यूटिलिटी वाहन। *आयातित कारें और 40,000 डॉलर से अधिक कीमत के वाहन। *800 सीसी और अधिक इंजन क्षमता की आयातित मोटरसाइकिलें *आयातित याट और मोटर बोट। *50 लाख रुपए से अधिक मूल्य की अचल संपत्ति की बिक्री। *2,000 वर्ग फुट से अधिक अंदर के क्षेत्र वाले मकान या फ्लैट या फिर एक। करोड़ रुपए से अधिक की कीमत का घर। *फ्लोरिंग के लिए मार्बल। *आयातित कच्चे माल का इस्तेमाल कर बनाए गए रेशमी कपड़े, पार्किंग शुल्क। *सोने की जूलरी, फ्रिज, हवाई यात्रा, टेलिफोन बिल, एसयूवी, बीड़ी, प्लैटिनम जूलरी, डायमंड जूलरी, रूबी, ब्रैंडेड रीटेल गार्मेंट्स, होटेल में ठहरना, लॉ फर्म की सेवा लेना, कॉस्मेटिक्स, सॉफ्ट ड्रिंक्स, स्टील, सीमेंट भी महंगे हो गए हैं। *वकेशनल कोर्स और कृषि परीक्षण प्रयोगशालाओं को छोड़कर बाकी सभी सेवाएं सर्विस टैक्स के दायरे में।
ये हुआ सस्ता : *बहुमूल्य रत्न *ब्रांडेड परिधान *आयातित सस्ती सुपारी *ट्रक की चेसिस * चमड़े का सामान महंगा। * 1 अप्रैल 2016 से लागू होंगे गार के प्रावधान। * 50 हजार तक का सामान विदेश से ला सकेंगे। * महिलाएं एक लाख तक का सोना विदेश से ला सकती है। * विदेशी जूता सस्ता होगा, विदेशी गाड़ियां हुई महंगी। * चमड़ा मशीनरी पर भी ड्यूटी हटाने का प्रस्ताव। *विदेश यात्रा से लौटने वाले पुरुषों को 50 हजार रुपए और महिलाओं को एक लाख रुपए के शुल्क मुक्त जूलरी लाने की छूट। *जूते-चप्पल, फुटवियर और चमडे़ से बना समान सस्ता हो गया है। चमड़े के उत्पादों पर ड्यूटी घटाई गई है। *इसके अलावा रेडिमेड कपड़े भी सस्ते। *शराब न परोसने वाले रेस्ट्रॉन्ट पर सर्विस टैक्स खत्म।