भारत में 2022 तक 225 अरबपति

शुक्रवार, 15 मार्च 2013 (23:42 IST)
मुंबई। रीयल इस्टेट परामर्श फर्म नाइट फ्रेंक ने एक रिपोर्ट में अनुमान लगाया है कि भारत में अरबपतियों (बिलेनियर्स) की संख्या 2022 तक 225 हो जाएगी।

रिपोर्ट में कहा गया है कि 2012 में यह संख्या 122 रही। भारत अरबपतियों की वैश्विक सूची में पांचवें पायदान पर आंका गया है। फर्म ने अपनी वेल्थ रिपोर्ट 2013 में कहा है कि भारत में पिछले साल 122 अरबपति थे और यह संख्या 2022 तक 225 हो जाएगी। यानी इस दौरान यह संख्या 84 प्रतिशत बढ़ेगी। (भाषा)

वेबदुनिया पर पढ़ें