महिन्द्रा रेवा ने पेश की 'ई2ओ'

गुरुवार, 21 अगस्त 2014 (23:21 IST)
नई दिल्ली। महिन्द्रा समूह की कंपनी महिन्द्रा रेवा इलेक्ट्रिक व्‍हीकल्‍स ने गुरुवार को इलेक्ट्रिक छोटी कार ई2ओ पेश की। दिल्ली में इसकी कीमत 5.72 लाख रुपए है। पांच साल के लिए इसका ईंधन शुल्क 2,999 रुपए मासिक रखा गया है।

कंपनी की नई कार प्रीमियम ई2ओ की विस्तारित रेंज 120 किमी है और इसमें इलेक्ट्रिक पावर स्टियरिंग लगी है।

कंपनी ने एक विज्ञप्ति में बताया, शहर में वाहन चलाने में सुरक्षा हमेशा से महिन्द्रा रेवा की प्राथमिकता में रहा है। ई2ओ सबसे छोटी त्रिज्या वाली स्वचालित कार है। कंपनी ने कहा है कि इस कार को एक बार चार्ज करने पर यह 120 किमी तक चलती है। (भाषा)

वेबदुनिया पर पढ़ें