सस्‍ता हुआ सोना, जानिए क्‍या है भाव...

सोमवार, 6 सितम्बर 2021 (17:26 IST)
नई दिल्ली। भारतीय सर्राफा बाजार में सोने के भाव में गिरावट का रुख जारी है। आज भी दिल्‍ली सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में कमी दर्ज की गई। दिल्ली सर्राफा बाजार में सोमवार को सोने के भाव में 71 रुपए प्रति 10 ग्राम की गिरावट दर्ज की गई। राष्‍ट्रीय राजधानी दिल्ली में 99.9 ग्राम शुद्धता वाले सोने का भाव आज 46503 रुपए प्रति 10 ग्राम पर रहा।

खबरों के अनुसार, दिल्‍ली सर्राफा बाजार में सोमवार को सोना 71 रुपए की गिरावट के साथ 46,503 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गया, जबकि पिछले कारोबार में यह 46,574 रुपए प्रति 10 ग्राम पर रहा था। अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में भी आज सोने के दाम घट गए।

इस आधार पर सोना अपने सर्वोच्‍च स्‍तर के मुकाबले 9,697 रुपए प्रति 10 ग्राम सस्‍ता मिल रहा है। इस आधार पर अभी भी सोने में निवेश का मौका है क्‍योंकि विशेषज्ञों के मुताबिक इस साल सोने की कीमतें 60 हजार का स्‍तर पार कर सकती हैं।

डॉलर में आई मजबूती के कारण निवेशकों की ओर से सोने में मुनाफावसूली भी की गई। इससे सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की जा रही है। 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी