सोना 284 रुपए टूटा, चांदी में भी 1292 रुपए की गिरावट

गुरुवार, 6 जनवरी 2022 (17:37 IST)
नई दिल्ली। बहुमूल्य धातुओं के अंतरराष्ट्रीय मूल्य में गिरावट के अनुरूप राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में बृहस्पतिवार को सोना 284 रुपए टूटकर 46,700 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। चांदी की कीमत भी 1,292 रुपए की गिरावट के साथ 59,590 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 46,984 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। चांदी की कीमत भी 1,292 रुपए की गिरावट के साथ 59,590 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई। पिछले कारोबारी सत्र में यह 60,882 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का भाव हानि के साथ 1,800 डॉलर प्रति औंस रह गया, जबकि चांदी 22.34 डॉलर प्रति औंस पर लगभग अपरिवर्तित रही। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, न्यूयॉर्क स्थित जिंस एक्सचेंज कॉमेक्स में बृहस्पतिवार को सोने का भाव आधा प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,800 डॉलर प्रति औंस रह गया। इससे यहां सोने की कीमतों में गिरावट आई।(भाषा)

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी