सोने में 228 रुपए की तेजी, चांदी भी 271 रुपए चढ़ी

बुधवार, 12 जनवरी 2022 (17:51 IST)
नई दिल्ली। बहुमूल्य धातुओं के अंतरराष्ट्रीय मूल्य में तेजी के अनुरूप राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में बुधवार को सोना 228 रुपए बढ़कर 46812 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। चांदी की कीमत भी 271 रुपए के लाभ के साथ 59932 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 46,584 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, न्यूयॉर्क स्थित जिंस एक्सचेंज कॉमेक्स में कल रात आई तेजी के साथ 24 कैरेट सोने की हाजिर कीमत 228 रुपए चढ़ गई।

चांदी की कीमत भी 271 रुपए के लाभ के साथ 59,932 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई। पिछले कारोबारी सत्र में यह 59661 रुपए प्रति किलोग्राम रही थी।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का भाव मामूली गिरावट के साथ 1,818 डॉलर प्रति औंस रह गया, जबकि चांदी 22.70 डॉलर प्रति औंस पर लगभग अपरिवर्तित रही। (भाषा)

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी