सुस्त जेवराती ग्राहकी से सोना लुढ़का, चांदी स्थिर

मंगलवार, 21 मई 2019 (16:48 IST)
नई दिल्ली। वैश्विक स्तर पर दोनों कीमती धातुओं में रही गिरावट के बीच सुस्त जेवराती ग्राहकी से मंगलवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 50 रुपए लुढ़ककर 32,670 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। हालांकि इस दौरान चांदी 37,350 रुपए प्रति किलोग्राम पर टिकी रही।

लंदन एवं न्यूयॉर्क से मिली जानकारी के अनुसार, सोना हाजिर 2.35 डॉलर की गिरावट में 1,275.10 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। जून का अमेरिकी सोना वायदा भी 2.10 डॉलर की गिरावट के साथ 1,275.20 डॉलर प्रति औंस बोला गया।

बाजार विश्लेषकों ने बताया कि दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर के ढाई माह के उच्चतम स्तर पर पहुंचने से निवेशकों रुझान सुरक्षित निवेश में घट गया है। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में चांदी हाजिर भी 0.02 डॉलर की गिरावट के साथ 14.40 डॉलर प्रति औंस के भाव बिकी।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी