सोने के भावों में 389 व चांदी के भावों में आई 1,607 रुपए की गिरावट

शुक्रवार, 19 अगस्त 2022 (16:47 IST)
नई दिल्ली। कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोना 389 रुपए टूटकर 51,995 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी। पिछले कारोबारी सत्र में सोने का भाव 52,384 रुपए प्रति 10 ग्राम था। इस दौरान चांदी की कीमत भी 1,607 रुपए लुढ़़ककर 56,247 रुपए प्रति किलोग्राम रह गई। पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 57,854 रुपए प्रति किलोग्राम के भाव पर बंद हुई थी।
 
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना गिरावट दर्शाता 1,753 डॉलर प्रति औंस रह गया जबकि चांदी 19.23 डॉलर प्रति औंस पर लगभग स्थिर रही। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा कि विदेशों में डॉलर के मजबूत होने से सोने की कीमतों पर दबाव रहा।(भाषा)

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी