उन्होंने एक ट्वीट में लिखा है कि भारत की वृद्धि दर इस समय 6.3 प्रतिशत है। यह 2005-2008 से यह 9.5 प्रतिशत पर पहुंची थी। संप्रग सरकार में मुख्य आर्थिक सलाहकार रहे बसु ने कहा है कि अब तेल कीमतें नीची हैं, वृद्धि दर वापस नौ प्रतिशत से ऊंची होनी चाहिए। इस भारी नरमी का उचित उपचार जरूरी है। उल्लेखनीय है कि जीडीपी वृद्धि दर 2017-18 की दूसरी तिमाही में 6.3 प्रतिशत रही। (भाषा)