सोना महंगा, चांदी भी 100 रुपए चढ़ी

शनिवार, 13 जनवरी 2018 (16:38 IST)
नई दिल्ली। वैश्विक स्तर पर कीमती धातुओं में आई तेजी के बल पर शनिवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 100 रुपए चमककर सात सप्ताह के उच्चतम स्तर 30,750 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया और चांदी 100 रुपए की बढ़त के साथ 39,900 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई।


अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कीमती धातुओं में तेजी का रूख बना हुआ है। सप्ताहांत पर सोना 1338.34 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ था। अमेरिकी सोना वायदा 1329 डॉलर प्रति औंस पर रहा।
 
विश्लेषकों का कहना है कि दुनिया की प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर में आई नरमी के साथ ही कच्चे तेल में जारी उठापटक से कीमती धातुओं को बल मिला है। इस दौरान चांदी 17.25 डॉलर प्रति औंस रही। (वार्ता)

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी