खुशखबर, जल्द घट सकते हैं पेट्रोल-डीजल और LPG के दाम

बुधवार, 31 मार्च 2021 (19:08 IST)
नई दिल्ली। पेट्रोल-डीजल और घरेलू रसोई गैस (LPG) की कीमतों में रिकॉर्ड बढ़ोतरी के बाद अब अंतरराष्ट्रीय तेल कीमतों में गिरावट के चलते इन उत्पादों के दाम कम होने की उम्मीद है। एक शीर्ष अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।
 
अधिकारी ने अपना नाम जाहिर न करने की शर्त पर कहा कि रसोई गैस (LPG) की कीमतों में भी जल्द ही कमी होगी। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में पहले ही सप्ताह में तीन बार कटौती की जा चुकी है।
 
उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमतों में पिछले कुछ दिनों में नरमी आई है। इसका असर घरेलू खुदरा कीमतों पर भी दिखना चाहिए।
उन्होंने कहा कि रुझान बताते हैं कि निकट अवधि में कीमतों में कोई वृद्धि नहीं होगी। वास्तव में, हमें और कमी देखने को मिल सकती है। अधिकारी ने कहा कि एलपीजी की कीमतों में आने वाले हफ्तों में गिरावट का रुख देखने को मिलेगा। उन्होंने कहा कि एलपीजी की कीमतें आगे नहीं बढ़ेंगी।
ALSO READ: हैकरों का दावा, Mobikwik के 9.9 करोड़ भारतीय यूजर्स का डेटा उड़ाया, कंपनी ने दिया बड़ा बयान
उन्होंने कहा कि एलपीजी की कीमतें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कम हुई हैं और जल्द ही घरेलू दरों में भी कमी होनी चाहिए। पिछले महीने डीजल और पेट्रोल के भाव सर्वकालिक उच्चतम स्तर पर पहुंच गए थे। हाल के सप्ताहों में एलपीजी भी प्रति सिलेंडर कुल मिलाकर 125 रुपए तक की बढ़ोतरी कर दी गई थी।
 
दिल्ली में इस समय पेट्रोल 90.56 रुपए के भाव है जबकि यह 91.17 रुपए प्रति लीटर तक चला गया था। डीजल प्रति लीटर 80.87 रुपए पर है।
ALSO READ: Corona Indore News : बड़ी खबर, इंदौर में मास्क नहीं लगाने वाले होंगे गिरफ्तार
पेट्रोल और डीजल के दाम वैश्विक बाजार की दरों के 15 दिन के गतिमान औसत के आधार पर प्रति दिन संशोधित की जाती है जबकि रसाई गैस (एलपीजी) के भाव की समीक्षा हर महीने की पहली तारीख को की जाती है। (भाषा)

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी