पहली बार के कार खरीदारों को आकर्षित करने और सबसे सस्ती कार का तमगा हटाने के इरादे से कंपनी नए मॉडल में कई नई खूबियां जोड़ने जा रही हैं। नैनो को वर्ष 2009 में सबसे सस्ती कार के तौर पर पेश किया गया था, तब दुनियाभर का ध्यान इसकी ओर आकर्षित हुआ था।
टाटा मोटर्स के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (कार्यक्रम, योजना और परियोजना प्रबंधन यात्री वाहन) गिरीश वाघ ने इस ब्रांड को समाप्त किए जाने की अटकलों को खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि नैनो कंपनी का अत्यंत महत्वपूर्ण उत्पाद है। (भाषा)