ओयो का 10 लाख कमरों के साथ दुनिया की सबसे बड़ी होटल श्रृंखला बनाने का लक्ष्य

सोमवार, 14 जनवरी 2019 (23:58 IST)
कोलकाता। आतिथ्य क्षेत्र की कंपनी ओयो होटल्स एंड रूम्स अपने कमरों की संख्या (इन्वेंट्री) को बढ़ाकर 10 लाख करने की रूपरेखा पर काम रही है। फिलहाल उसके पास कुल 4.6 लाख कमरे हैं। कंपनी ने सोमवार को यह जानकारी दी।
 
 
ओयो के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (भारत एवं दक्षिण एशिया) आदित्य घोस ने बताया कि निकट भविष्य में हमारे पास कुल 10 लाख कमरे होंगे। मुझे लगता है कि यह काम डेढ साल में हो जाना चाहिए। उन्होंने दावा किया यह ओयो को इस क्षेत्र में दुनिया की शीर्ष की कंपनी बनाने में मदद करेगी। अभी हम तीसरे स्थान पर हैं। 

कंपनी के प्रवर्तक रितेश अग्रवाल ने कहा कि कंपनी ने 2023 तक कमरों की संख्या को 25 लाख करने का लक्ष्य रखा है। वर्तमान में ओयो के पास 13,000 से अधिक फ्रेंचाइजी और किराए पर लिए होटल हैं। इनमें कमरों की संख्या 4,50,000 से अधिक है। 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी