पेट्रोल-डीजल के दाम ऐतिहासिक उच्चतम स्तर पर, जानिए 4 महानगरों में क्या हैं भाव

गुरुवार, 13 मई 2021 (09:11 IST)
नई दिल्ली। पेट्रोल-डीजल की कीमतों में गुरुवार को कोई बदलाव नहीं हुआ। इससे पहले लगातार 3 दिन दाम बढ़े थे। इस दिनों देश में पेट्रोल-डीजल के दाम ऐतिहासिक उच्चतम स्तर पर हैं और रोज नया रिकॉर्ड बन रहा है।
 
अग्रणी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑइल कॉर्पोरेशन के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गुरुवार को पेट्रोल और डीजल की कीमत क्रमश: 92.05 रुपए और 82.61 रुपए प्रति लीटर पर स्थिर रही। इस महीने दिल्ली में अब तक पेट्रोल 1.65 रुपए और डीजल 1.88 रुपए महंगा हो चुका है।  देश के अन्य हिस्सों में भी दाम स्थिर रहे।

ALSO READ: इंदौर में पेट्रोल 100 रुपए के पार, जानिए 4 महानगरों में क्‍या हैं भाव...
 
1 लीटर पेट्रोल मुंबई में 98.36 रुपए, चेन्नई में 93.84 रुपए और कोलकाता में 92.16 रुपए का बिका। डीजल की कीमत मुंबई में 89.75 रुपए, चेन्नई में 87.49 रुपए और कोलकाता में 85.45 रुपए प्रति लीटर पर स्थिर रही।
पेट्रोल-डीजल के मूल्यों की रोजाना समीक्षा होती है और उसके आधार पर हर दिन सुबह 6 बजे से नई कीमतें लागू की जाती हैं। (वार्ता)

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी