पेट्रोल डीजल की कीमतें 20वें दिन भी रहीं अपरिवर्तित, दिल्ली में पेट्रोल 91.17 और डीजल 81.47 रुपए प्रति लीटर

शुक्रवार, 19 मार्च 2021 (10:58 IST)
नई दिल्ली। विदेशों में कच्चे तेल में नरमी आने के बावजूद घरेलू स्तर पर पेट्रोल और डीजल की कीमतों में शुक्रवार को लगातार 20वें दिन भी कोई बदलाव नहीं हुआ।
 
विदेशी बाजारों में कच्चे तेल में नरमी का रुख देखा जा रहा है। चीन द्वारा बीते सप्ताह खरीददारी कम किए जाने से गुरुवार को लंदन ब्रेंट 5 डॉलर से अधिक गिरकर 63 डॉलर प्रति बैरल पर से नीचे आ गया। राजधानी दिल्ली में अभी पेट्रोल 91.17 रुपए प्रति लीटर पर और डीजल 81.47 रुपए प्रति लीटर पर है। 27 फरवरी को इन दोनों की कीमतों में क्रमश: 24 पैसे और 15 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि हुई थी और इन दोनों की कीमतें पूरे देश में सार्वकालिक रिकॉर्ड स्तर पर है।

ALSO READ: धर्मेन्द्र प्रधान बोले, वर्ष 2025 तक 20 प्रतिशत एथेनॉल पेट्रोल में मिलाया जाने लगेगा
 
तेल विपणन करने वाली सरकारी कंपनी इंडियन ऑइल कॉर्पोरेशन के अनुसार शुक्रवार को इन दोनों ईंधनों की कीमतें स्थिर हैं। जानकारों का कहना है कि देश में 4 राज्यों और 1 केंद्र शासित प्रदेश में हो रहे विधानसभा चुनाव के कारण अभी पेट्रोल डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया जा रहा है। (वार्ता)

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी