रिलायंस ने सरकारी खजाने में जमा किए 2.10 लाख करोड़, शेयरधारकों को 5 गुना मूल्य दिया

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

गुरुवार, 7 अगस्त 2025 (15:33 IST)
•6 वर्षों में रिलायंस 10 लाख करोड़ से अधिक रकम जमा करा चुकी है
 
•पिछले 10 वर्षों में शेयरधारकों का पैसा बढ़ा 5 गुना
 
Reliance industries news: देश के प्रमुख उद्योगपति मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) ने वित्त वर्ष 2024-25 के दौरान कई तरह के टैक्स, लेवी स्पेक्ट्रम चार्ज (taxes, levy spectrum charges) और अन्य मदों के तहत सरकार के खजाने में 2,10,269 करोड़ रुपए का योगदान दिया है, जो पिछले वित्त वर्ष के 1,86,440 करोड़ रुपए से 12.8% अधिक है। दूसरी ओर कंपनी ने अपने शेयरधारकों को 5 गुना मूल्य दिया है।ALSO READ: मुकेश अंबानी ने लगातार 5वें साल भी नहीं ली कोई सैलरी , Reliance की वार्षिक रिपोर्ट में हुआ खुलासा
 
रिलायंस देश के खजाने में सबसे अधिक योगदान देने वाली कंपनी : यह पहली बार है, जब राष्ट्रीय खजाने में रिलायंस का योगदान 2 लाख करोड़ रुपए को पार कर गया है। इसके साथ ही वित्त वर्ष 2020 से वित्त वर्ष 2025 तक यानी पिछले 6 वर्षों में रिलायंस 10 लाख करोड़ से अधिक रकम जमा करा चुकी है।ALSO READ: कंटेंट, आबादी और टेक्नोलॉजी के दम पर भारत बनेगा एंटरटेनमेंट का ग्लोबल हब : मुकेश अंबानी

बताते चलें कि रिलायंस देश के खजाने में सबसे अधिक योगदान देने वाली कंपनी है। रिलायंस इंडस्ट्रीज की सालाना रिपोर्ट में कंपनी ने पिछले 10 वर्षों का लेखा-जोखा भी दिया है।ALSO READ: जियो में निवेश मेरी जिंदगी का सबसे बड़ा रिस्क था : मुकेश अंबानी
 
अपने शेयरधारकों को 5 गुना मूल्य दिया : रिपोर्ट में कहा गया है कि कंपनी ने पिछले 10 वर्षों में अपने शेयरधारकों को 5 गुना मूल्य दिया है। बाजार पूंजीकरण पिछले 10 वर्षों में 5 गुना से अधिक बढ़कर वित्त वर्ष 2024-25 में 17,25,378 करोड़ रुपए हो गया है, जो पहले 338,703 करोड़ रुपए था।ALSO READ: रिलायंस अगले 5 साल में असम में 50,000 करोड़ रुपए का निवेश करेगी : मुकेश अंबानी

 कंपनी के समेकित राजस्व में भी 3.65 गुना की वृद्धि दर्ज की गई है। वार्षिक शुद्ध लाभ वित्त वर्ष 2015-16 के 29,861 करोड़ रुपए से 2.72 गुना बढ़कर 81,309 करोड़ रुपए हो गया है।ALSO READ: 'टाइम100 फिलैंथ्रॉपी 2025' की वैश्विक सूची में शामिल मुकेश और नीता अंबानी
 
Edited by: Ravindra Gupta

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी