बड़ी खबर, शेयर बाजार ने रचा इतिहास, 31 साल में 60 हजार पार हुआ सेंसेक्स

शुक्रवार, 24 सितम्बर 2021 (09:31 IST)
मुंबई। शेयर बाजार ने शुक्रवार को नया इतिहास रच गया। सेंसेक्स आज सुबह पहली बार 60 हजार के पार पहुंच गया। 3 फरवरी 2021 को पहली बार सेंसेक्स 50 हजार पर पहुंचा था मात्र 7 माह में उसने 60,000 के आंकड़े को छू लिया।

शुरुआती सत्र में सेंसेक्स 359.29 अंक चढ़कर सर्वकालिक उच्च स्तर 60,244.65 पर पहुंचा, निफ्टी 100.40 अंक उछाल के साथ 17,923.35 अंक पर जा पहुंचा।

31 साल में 60 हजारी हुआ सेंसेक्स : सेंसेक्स को 1,000 अंक से ऐतिहासिक 60,000 के स्तर तक पहुंचने में 31 साल से थोड़ा अधिक समय लगा। सूचकांक 25 जुलाई 1990 को 1,000 अंक पर था और चार मार्च 2015 इसने 30,000 अंक के स्तर को छुआ। सेंसेक्स को 30,000 अंक का स्तर छूने में 25 साल लग गए। इसके बाद छह साल में सेंसेक्स 30,000 से बढ़कर 60,000 के स्तर पर पहुंच गया।
 
50 हजार से 60 हजार तक का सफर : 3 फरवरी को BSE का सेंसेक्स पहली बार 50 हजारी हुआ था। देखते ही देखते 15 फरवरी तक वह 52,000 के पार पहुंच गया। 7 जुलाई को सेंसेक्स 53 हजार क्रॉस कर गया। इसके बाद सेंसेक्स ने पीछे मुड़कर नहीं देखा और 2 माह से भी कम समय में 5000 अंक चढ़ गया।
 
पिछले 1 सप्ताह में सेंसेक्स तेजी से कुलाचे भरते हुए 2000 अंक बढ़ गया। उसे 57 हजार से 58 हजार का सफर तय करने में मात्र 3 दिन का समय लगा। 24 सितंबर को सेंसेक्स 60 हजार तक पहुंच गया।

इन शेयरों में तेजी : सेंसेक्स में सबसे अधिक दो प्रतिशत की तेजी इंफोसिस में हुई। इसके अलावा एलएंडटी, एचसीएल टेक, एशियन पेंट्स, टीसीएस, टेक महिंद्रा और एचडीएफसी बैंक बढ़त दर्ज करने वाले शेयरों में शामिल थे।
 
निफ्टी का हाल : इसी तरह 3 फरवरी को निफ्टी 14,789 पर था, 7 माह में 17,324 तक पहुंच गया। 37 दिन में निफ्टी ने 14,000 से 15,000 का स्तर पार किया था। 15,000 से 16,000 का स्तर पार करने में उसे 180 दिन लगे थे जबकि 16000 से 17 हजारी होने में 28 दिन का समय लगा।

शेयर बाजार  के बेहद खास रहा 2021 : बीएसई के 30 शेयरों वाले सेंसेक्स ने इस साल यानी 2021 में कई नए मुकाम हासिल किए। इनका ब्योरा इस प्रकार है।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी