पेट्रोल-डीजल के दामों में 31वें दिन भी बदलाव नहीं, जानिए देश के 4 महानगरों में क्या हैं दाम

शनिवार, 7 मई 2022 (10:06 IST)
नई दिल्ली। भारत में सरकारी तेल कंपनियों द्वारा 31वें दिन भी पेट्रोल और डीजल के दाम में किसी तरह का बदलाव नहीं किया गया है। आखिरी बार तेल की कीमतें 6 अप्रैल को बढ़ीं थी। इसके बाद से किसी तरह का बदलाव तेल के दाम में नहीं किया गया है। यूरोपियन यूनियन के रूस पर एक्शन के बाद कच्चे तेल की सप्लाई पर असर पड़ा है। यही कारण है कि वैश्विक बाजार में कच्चे तेल के दाम फिर बढ़ने लगे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल के दाम में उठापटक जारी है। 
 
वैश्विक बाजार में तेल की कीमतें फिर से बढ़ने लगी हैं और यह 113 डॉलर प्रति बैरल पहुंच चुका है। यूरोपियन यूनियन के रूस पर एक्शन के बाद कच्चे तेल की सप्लाई पर असर पड़ा है। यही कारण है कि वैश्विक बाजार में कच्चे तेल के दाम फिर बढ़ने लगे हैं और अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल के दाम में उठापटक जारी है।
 
दिल्ली में पेट्रोल 105.41 व डीजल 96.67, मुंबई में पेट्रोल 120.51 व डीजल 104.77, 
चेन्नई में पेट्रोल 110.85  व डीजल 100 रुपए तथा कोलकाता में पेट्रोल 1 115.12 व  डीजल 99.83 रुपए प्रति लीटर के भाव रहे।
 
तेल कंपनियों द्वारा हर सुबह 6 बजे ताजा तेल के रेट जारी कर दिए जाते हैं और सुबह 6 बजते ही देश में तेल के नए भाव लागू हो जाते हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, वैट, डीलर कमीशन इत्यादि वसूला जाता है। इस कारण पेट्रोल-डीजल के दाम वास्तविक दाम से अधिक होते हैं।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी