1 महीने से पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं, जानिए देश के 4 महानगरों में क्या हैं भाव

बुधवार, 4 मई 2022 (09:15 IST)
नई दिल्‍ली। बुधवार सुबह सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के नए भाव जारी कर दिए हैं और करीब 1 महीने से इसकी कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। तेल कंपनियों ने आखिरी बार 6 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाए थे।
 
देश के चारों महानगरों समेत सभी प्रमुख शहरों में तेल की कीमतें स्थिर बनी हुई हैं। राजधानी दिल्‍ली में पेट्रोल 105.41 रुपए और मुंबई में 120.51 रुपए लीटर बिक रहा है। डीलर्स का कहना है कि क्रूड के भाव अगर 110 डॉलर से ऊपर जाते हैं तो कंपनियां पेट्रोल-डीजल के दाम दोबारा बढ़ा सकती हैं। फिलहाल करीब 1 महीने से इनकी कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
 
देश के चारों महानगरों में दिल्ली में पेट्रोल 105.41 रुपए और डीजल 96.67 रुपए प्रति लीटर, मुंबई में पेट्रोल 120.51 रुपए और डीजल 104.77 रुपए प्रति लीटर, चेन्नई में पेट्रोल 110.85 रुपए और डीजल 100.94 रुपए प्रति लीटर और कोलकाता में पेट्रोल 115.12 रुपए और डीजल 99.83 रुपए प्रति लीटर के भाव रहा है।
 
प्रतिदिन सुबह 6  बजे से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है और सुबह 6 बजे से ही नए भाव लागू हो जाते हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है। यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल के दाम इतने अधिक दिखाई देते हैं।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी