श्रीलंका में भारत का तीसरा वीजा केंद्र शुरू

मंगलवार, 1 जून 2010 (00:44 IST)
भारत ने अपनी वीजा आवेदनों के लिए आज श्रीलंका के कैंडी शहर में अपने तीसरे वीजा केंद्र का आज उद्घाटन किया।

श्रीलंका में भारत के उच्चायुक्त अशोक कांथा ने आज इंडिया वीजा एप्लीकेशन सेंटर (आईवीएसी) का उद्‍घाटन किया। समारोह में मध्य प्रांत के गर्वनर टिकिरी कोब्बेकाडुवा और मुख्य मंत्री सरथ एकनायके भी मौजूद थे।

कैंडी के आईवीएसी केन्द्र का परिचालन पीएफएस ग्लोबल द्वारा किया जाएगा। (भाषा)

वेबदुनिया पर पढ़ें