हड़ताल नहीं कर सकेंगे गेल कर्मचारी

मंगलवार, 6 जनवरी 2009 (17:51 IST)
गेल इंडिया के कार्यकारियों के बुधवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने पर अदालती रोक लग गई है। दिल्ली उच्च न्यायालय ने इन कार्यकारियों को अधिक वेतन की माँग को लेकर हड़ताल पर जाने से रोका है।

कंपनी के अध्यक्ष यूडी चौबे ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा हमने दिल्ली उच्च न्यायालय में याचिका दायर की, जिसने गेल अधिकारियों की हड़ताल पर रोक लगा दी है।

ऑइल सेक्टर ऑफिसर्स एसोसिएशन (ओएसओए) ने वेतनमान में अधिक बढ़ोतरी की माँग को लेकर कल से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की घोषणा की है। गेल के 2200 कार्यकारी भी इसमें शामिल होने वाले थे। अदालत ने इससे पहले इंडियन ऑइल, हिंदुस्तान पेट्रोलियम तथा भारत पेट्रोलियम में हड़ताल पर रोक लगाई थी।

वेबदुनिया पर पढ़ें