BSEB Bihar Board 12th Result 2022 Live Updates : बिहार बोर्ड इंटर का रिजल्ट हुआ घोषित, ऐसे कर सकते हैं चेक

बुधवार, 16 मार्च 2022 (15:50 IST)
बिहार स्कूल शिक्षा बोर्ड ने आज दोपहर 3 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रिजल्ट जारी कर दिया है। छात्र bsebssresult.com, biharboardonline.com, biharboardonline.bihar.gov.in पर अपना परिणाम देख सकते हैं। बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा (BSEB 12th Result 2022) में 13 लाख से अधिक परीक्षार्थी शामिल हुए थे। परीक्षा 1 से 13 फरवरी तक चली थी।

बिहार बोर्ड इंटर की साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स तीनों स्ट्रीम परिणाम एकसाथ जारी किया गया। आप आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

बिहार राज्य बोर्ड ने इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर 3 मार्च को बीएसईबी 12वीं आंसर-की 2022 जारी की थी। बिहार बोर्ड 12वीं आंसर की 2022 पीडीएफ भी बीएसईबी की वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर उपलब्ध है।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी