भारत की उपकप्तान झूलन गोस्वामी और अनुष्टुप मजूमदार को बंगाल क्रिकेट संघ ने 2007-08 में क्रमश: वर्ष की सर्वश्रेष्ठ सीनियर महिला क्रिकेटर और साल का सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर चुना।
कैब अध्यक्ष प्रसून मुखोपाध्याय ने कहा कि पूरे सत्र में शानदार प्रदर्शन के आधार पर उन्हें इन पुरस्कारों के लिए चुना गया है।
शिवशंकर पाल और श्रीवत्स गोस्वामी को क्रमश : वर्ष का सर्वश्रेष्ठ तेज गेंदबाज और साल का सर्वश्रेष्ठ अंडर-19 क्रिकेटर का पुरस्कार दिया गया। इन दोनों ने पिछले साल अंडर-19 विश्व कप में भारत का प्रतिनिधित्व किया था।
कैब ने अनुभवी क्रिकेटर आशोक कुमार दास गुप्ता को बंगाल क्रिकेट में उनके योगदान के लिए कार्तिक बोस मेमोरियल 'लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार' से सम्मानित किया। रिद्धीमान साहा को वर्ष का भद्र क्रिकेटर चुना गया।