LIVE: मुंबई इंडियंस के लिए खेलेंगे सचिन के बेटे अर्जुन तेंदुलकर, 20 लाख में खरीदा

गुरुवार, 18 फ़रवरी 2021 (19:36 IST)
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 14वें सत्र के लिए खिलाड़ियों की नीलामी में विश्व के नंबर एक टी-20 बल्लेबाज इंग्लैंड के डेविड मलान डेविड मलान को जहां बेस प्राइस 1.50 करोड़ पर पंजाब किंग्स ने खरीदा, वहीं क्रिस मोरिस को 16 करोड़ 25 लाख में राजस्थान रॉयल्स ने खरीदा।

08:12 PM, 18th Feb
मुंबई इंडियंस के लिए खेलेंगे सचिन के बेटे अर्जुन तेंदुलकर, 20 लाख में खरीदा। 
 
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में अर्जुन ने पदार्पण कर आईपीएल के लिए पंजीकरण कराया था। 

08:01 PM, 18th Feb
दूसरे सत्र में कोलकाता नाइट राइडर्स ने हरभजन सिंह, बन कटिंग को खरीदा
 
सनराइजर्स हैदराबाद ने केदार जाधव को 2 करोड़ में खरीदा।  

07:41 PM, 18th Feb
न्यूजीलैंड के जिमी नीशम का बेस प्राइस 50 लाख था और इसी दाम पर मुंबई इंडियन्स ने उन्हें खरीद लिया। 

पंजाब की टीम ने उन्हें रीलीज किया था।

07:32 PM, 18th Feb
दूसरे सत्र में ऑस्ट्रेलिया के डेनियल क्रिश्चियन पर लगी बोली।
 
डेनियल क्रिश्चियन का बेस प्राइस 75 लाख था। 
 
75 लाख से उनका आंकड़ा 4 करोड़ पार हो गया।
 
डेनियल क्रिश्चियन को 4 करोड़ 25 लाख में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलूरू ने खरीदा।

06:21 PM, 18th Feb
ऑस्ट्रलिया के ऑलराउंडार मोजेस ऑनरीकेज का बेस प्राइस - 1 करोड़।
 
उनको टीम में लेने के लिए पंजाब और बैंगलोर के बीच में बोली की जंग हुई।
 
लंबे समय बाद ऑस्ट्रेलिया टीम में आए मोजेस ऑनरीकेज ने भारत के खिलाफ औसत से बेहतर खेल दिखाया था।
 
ऑस्ट्रलिया के ऑलराउंडार मोजेस ऑनरीकेज को पंजाब किंग्स ने 4 करोड़ 20 लाख में खरीदा।

06:17 PM, 18th Feb
इंग्लैंड के ऑलराउंडर टॉम करन की बेस प्राइस 1.5  करोड़ थी। 
 
टॉम करन सैम करन के भाई है जो चेन्नई की टीम से खेलते हैं।
 
टॉम करन को 5 करोड़ 25 लाख में दिल्ली कैपिटल्स ने खरीदा।
 

06:12 PM, 18th Feb
न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर काइल जैमिसन की बेस प्राइस 75 लाख थी। 
 
दिल्ली और बैंगलोर की टीम ने उन्हें टीम में लेने की कोशिश की।
 
75 लाख से उनकी बोली का आंकड़ा 15 करोड़ पार हो गया।
 
मोरिस के बेहद करीब पहुंचे जैमिसन। 
 
काइल जैमिसन को 15 करोड़ में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलूरू ने खरीदा।

06:03 PM, 18th Feb
भारत के चेतेश्वर पुजारा को चेन्नई सुपर किंग्स ने 50 लाख में खरीदा।
 
चेतेश्वर पुजारा टेस्ट के जाने माने खिलाड़ी है, टी20 में कैसा खेलते हैं यह देखने लायक होगा।

05:37 PM, 18th Feb
राईली मेरिडिथ की बेस प्राइस थी 40 लाख।
 
40 लाख से उनका आंकड़ा 8 करोड़ तक पहुंच गया।
 
दिल्ली और पंजाब के बीच उनको लेने के लिए मुकाबला चला।
 
34 मैच में राईली मेरिडिथ 43 विकेट ले चुके हैं।
 
8 करोड़ में उन्हें पंजाब ने खरीदा। 
 

05:30 PM, 18th Feb
चेतन सकरिया को 20 लाख के बेस प्राइस में राजस्थान रॉयल्स ने खरीदा।
 
राजस्थान नए खिलाड़ियों को मौका देने के लिए जानी जाती है।

05:25 PM, 18th Feb
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में रिकॉर्ड शतक जमाने वाले मोहम्मद अजहरूद्दीन बिके
 
मोहम्मद अजहरूद्दीन को आर सी बी ने बेस प्राइस 20 लाख रुपए में खरीदा।

05:20 PM, 18th Feb
20 लाख की बेस प्राइस थी के गौतम की।
 
पंजाब की टीम से किए गए थे रीलीज।
 
उनके लिए केकेआर और एसआरएच में हुई रस्साकशी।
 
20 लाख से उनका आंकड़ा 9 करोड़ पार कर गया। 
 
के गौतम को चेन्नई सुपर किंग्स ने 9 करोड़ 25 लाख में खरीदा। 

05:10 PM, 18th Feb
20 लाख के अनकैप्ड शाहरुख खान की नीलामी लगी। 
 
शाहरुख खान 20 लाख से 5 करोड़ के आंकड़े तक गए।
 
अनकैप्ड खिलाड़ियों में वह अब तक सबसे महंगे हैं। 
 
शाहरुख खान को लेने के लिए पंजाब , बैंगलोर और दिल्ली में होड़ लगी।
 
शाहरुख खान को 5 करोड़ 25 लाख में प्रीति जिंटा की पंजाब ने लिया।

05:07 PM, 18th Feb
रिपल पटेल को दिल्ली कैपिटल्स ने 20 लाख में खरीदा।
 
नीलामी में बिकने वाले वह दूसरे अनकैप्ड खिलाड़ी बने।

05:04 PM, 18th Feb
अनकैप्ड खिलाड़ी सचिन बेबी को आरसीबी ने 20 लाख के बेस प्राइस पर खरीदा।

यह अब तक की नीलामी की सबसे सस्ती खरीद है। 

04:57 PM, 18th Feb
हरभजन सिंह को नहीं लिया किसी भी फ्रैंचाइजी ने
 
चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से रीलीज हुए हरभजन सिंह को नहीं मिले खरीददार।
 
बेस प्राइज हरभजन सिंह का शीर्ष खिलाड़ियों के जैसा ही 2 करोड़ था।
 
आईपीएल 2020 में भी हरभजन सिंह निजी कारणों से नहीं खेल पाए थे। 

04:50 PM, 18th Feb
भारत के स्पिनर पीयूष चावला की बेस प्राइस 50 लाख थी।
 
उन्हें लेने के लिए दिल्ली और मुंबई के बीच रस्साकशी हुई। 
 
चावला 7 मैचों में सिर्फ 6 विकेट निकाल चुके हैं। 
 
पीयूष चावला को मुंबई इंडियन्स ने 2 करोड़ 40 लाख में खरीदा।

04:46 PM, 18th Feb
ऑस्ट्रेलिया के नेथन कूल्टरनाइल को 5 करोड़ में मुंबई इंडियन्स ने खरीदा। 
 
नेथन की बेस प्राइज 1.50 करोड़ बेस प्राइज रही।
 
कूल्टरनाइल  नेअब तक 33 IPL मैच में 41 विकेट लिए।

04:41 PM, 18th Feb
ऑस्ट्रेलिया के जाए रिचर्डसन का बेस प्राइस 1.5 करोड़ था।
 
जाए रिचर्डसन को अपनी टीम में लेने के लिए फ्रैंचाइज आतुर रही।
 
1.5 करोड़ से बोली 14 करोड़ तक पहुंच गई।
 
जाए रिजर्डसन को 14 करोड़ में  पंजाब किंग्स ने खरीदा।

04:35 PM, 18th Feb
बांग्लादेश के बाएं हाथ के गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को राजस्थान रॉयल्स ने 1 करोड़ में खरीदा।
 
मुस्तफिजुर रहमान ने 5 विकेट लेकर अपने वनडे करियर की शुरुआत की थी। 
 
आईपीएल में वह खास प्रदर्शन नहीं कर पाए इस कारण वह सस्ते में बिके।

04:32 PM, 18th Feb
न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर एडम मिल्ने का बेस प्राइस 50 लाख था।
 
एडम मिल्ने 5 मैच में सिर्फ 4 विकेट ले चुके हैं। 
 
इसके बावजूद भी उने लेने में फ्रैंचाइजी ने दिलचस्पी दिखाई। 
 
एडम मिल्ने को मुंबई इंडियन्स ने 3 करोड़ 20 लाख में खरीदा।

04:08 PM, 18th Feb
अंतराष्ट्रीय टी-20 क्रिकट के नंबर एक खिलाड़ी डेविड मलान हुए निराश।
 
डेविड मलान को उनके बेस प्राइस 1.50 करोड़ पर पंजाब किंग्स ने खरीदा।
 
पंजाब को काफी सस्ते में पड़ा टी-20 का नबंर 1 बल्लेबाज ।
 
उनका स्ट्राइक रेट 19 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में करीब 150 का है।

03:58 PM, 18th Feb
दक्षिण अफ्रीका के क्रिस मोरिस बने आईपीएल इतिहास के सबसे मंहगे खिलाड़ी। 

क्रिस मोरिस को 16 करोड़ 25 लाख में राजस्थान रॉयल्स ने खरीदा।

दक्षिण अफ्रीका के ऑलराउंडर क्रिस मोरिस का बेस प्राइस था 75 लाख।
 
10 करोड़ के क्रिस मोरिस को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलूरू ने किया था रीलीज।
 
75 लाख से 16 करोड़ का आंकड़ा पार किया मोरिस ने। 
 
मैक्सवेल की तरह मौरिस ने भी छेड़ा बिडिंग वॉर।
 
मोरिस ने मैक्सवेल की बोली के आंकड़े से आगे निकले। 
 
 
 
 
 

03:51 PM, 18th Feb
भारत के ऑलराउंडर शिवम दुबे को 4 करोड़ 40 लाख में राजस्थान रॉयल्स ने खरीदा।
 
बल्ले और गेंद से कमाल दिखा चुके हैं अंतराष्ट्रीय टी-20 क्रिकेट में।
 
बांग्लादेश और वेस्टइंडीज के खिलाफ 2019 में किया था बेहतरीन प्रदर्शन।

03:45 PM, 18th Feb
मोइन अली को 7 करोड़.में चेन्नई सुपर किंग्स ने खरीदा।

इंग्लैंड के ऑलराउंडर मोइन अली का बेस प्राइस 2 करोड बोली लगी 7 करोड़ तक।
 
दूसरे टेस्ट की दूसरी पारी में 18 गेंद पर 43 रन बनाकर आकर्षित किया फ्रैंचाइजी को। 
 
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने आईपीएल 2020 के बाद किया था रीलीज। 
 
मोइन अली को खरीदने में भी छिड़ा मिनी बिडिंग वॉर। 
 
साल के शरुआत में ही मोइन अली हुए थे कोरोना पॉजिटिव।
 
 

03:38 PM, 18th Feb
करीब एक साल से शाकिब अल हसन अंतराष्ट्रीय क्रिकेट से प्रतिबंध के कारण दूर रहे थे।
 
2 करोड़ बेस प्राइस था शाकिब का और 3 करोड़ 20 लाख में केकेआर ने खरीदा।
 
हाल ही में शाकिब अल हसन को पितृत्व अवकाश मिला है और वह वेस्टइंडीज से खेले गए दूसरे टेस्ट से ही बांग्लादेश टीम से अलग हो गए थे।

19 मई के बाद से आईपीएल 2021 के लिए वह उपलब्ध नहीं होंगे। 
 
पहले भी शाकिब अल हसने कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेल चुके हैं।


03:25 PM, 18th Feb
ग्लेन मैक्सवेल को 14 करो़ड 25 लाख में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर में खरीदा।

ग्लेन मैक्सवेल के लिए भिड़ पड़ी तीन टीमें भिड़ी कोलकाता राजस्थान और चेन्नई। 
 
ग्लेन मैक्सवेल ने छेड़ा बिडिंग वार, चेन्नई और बेंगलूरू में हुई कांटे की टक्कर। 
 
2 करोड़ था बेस प्राइस और 14 करोड़ तक बोली लगी ग्लेन मैक्सवेल के लिए 2 करोड़ था। 
 
इससे पहले मैक्सवेल का टूर्नामेंट में रिकार्ड इतना अच्छा नहीं है, उनका औसत 22 का है और उन्होंने 82 मैच खेलकर 1505 रन बनाये। 
 
पंजाब की ओर से खेलने वाले मैक्सवेल आईपीएल 2020 में 15 की औसत से कुल 108 रन बना पाए थे और महज 3 विकेट ले पाए थे।

03:14 PM, 18th Feb
सिर्फ 2 करोड़ 20 लाख में स्टीव स्मिथ को दिल्ली डेयरडेविल्स ने खरीदा।
 
स्टीव स्मिथ को राजस्थान रॉयल्स ने रीलीज किया था। 
 
इससे पहले जैसन रॉय और एलेक्स हेल्स और करुण नायर अनसोल्ड हुए। 
 
करुण नायर का बेस प्राइस मात्र 50 लाख था। 



03:09 PM, 18th Feb
नीलामी में 292 खिलाड़ियों पर बोली लगेगी। इस नीलामी के लिए 1114 खिलाड़ी पंजीकृत हुए थे। आठ फ्रैंचाइजी के शॉर्टलिस्ट खिलाड़ियों की सूची जमा करने के बाद 292 खिलाड़ियों की अंतिम सूची तैयार की गयी थी जो नीलामी में उतरेंगे।
 
नीलामी के लिए 12 खिलाड़ियों को डेढ़ करोड़ रुपये के आधार मूल्य में रखा गया है जबकि एक करोड़ रुपये के आधार मूल्य में 11 खिलाड़ियों में दो भारतीय हनुमा विहारी और उमेश यादव शामिल हैं। 75 लाख रुपये के आधार मूल्य में 15 खिलाड़ी हैं और ये सभी विदेशी हैं। 50 लाख रुपये के आधार मूल्य में 65 खिलाड़ी हैं जिनमें 13 भारतीय और 52 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं। नीलामी में 164 भारतीय खिलाड़ी, 125 विदेशी खिलाड़ी और तीन खिलाड़ी एसोसिएट देशों के होंगे।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी