IND vs BAN : पंत और गिल के शतकों से भारत ने बांग्लादेश को 515 रन का लक्ष्य दिया

WD Sports Desk

शनिवार, 21 सितम्बर 2024 (13:24 IST)
IND vs BAN 1st Test Rishabh Pant Shubman Gill Century : भारत ने पहले टेस्ट के तीसरे दिन शनिवार को अपनी दूसरी पारी चार विकेट पर 287 रन पर घोषित करके बांग्लादेश को 515 रन का लक्ष्य दिया।
 
अपने कल के स्कोर तीन विकेट पर 81 रन से आगे खेलने वाली भारतीय टीम के लिये ऋषभ पंत ने 109 और शुभमन गिल ने नाबाद 119 रन बनाए।


ALSO READ: अरे इधर आएगा एक, धोनी की ही तरह बांग्लादेश की फील्डिंग चेंज करते हुए नजर आए ऋषभ पंत [Video Viral]

 
दिसंबर 2022 में कार हादसे के बाद टेस्ट क्रिकेट में वापसर करने वाले पंत ने छठा टेस्ट शतक सिर्फ 124 गेंद में पूरा किया। उन्होंने किसी भारतीय विकेटकीपर द्वारा सर्वाधिक टेस्ट शतक के महेंद्र सिंह धोनी के रिकॉर्ड की भी बराबरी की।
 
पंत ने 109 रन बनाए जिसमें 13 चौके और चार छक्के शामिल थे। वहीं गिल ने पांचवां टेस्ट शतक जड़ते हुए 176 गेंद की अपनी पारी में दस चौके और चार छक्के जड़े। 

बांग्लादेश की टीम दूसरे दिन 149 रन पर आउट हो गई थी। (भाषा) 


ALSO READ: IND vs BAN : विराट कोहली को दिया गलत आउट, रिव्यू भी नहीं लिया तो भड़के रोहित शर्मा

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी