ऑस्ट्रेलियाई ‘वयस्कों’ को कर्फ्यू की जरूरत नहीं : लीमैन

बुधवार, 29 नवंबर 2017 (12:32 IST)
एडीलेड। एशेज श्रृंखला के दौरान इंग्लैंड द्वारा अपने क्रिकेटरों के रात में बाहर जाने पर प्रतिबंध लगाने के बाद ऑस्ट्रेलियाई कोच डेरेन लीमैन ने कहा है कि वे अपने वयस्क खिलाड़ियों पर कर्फ्यू नहीं लगा सकते।
 
इंग्लैंड ने पर्थ के एक बार में पिछले महीने ऑस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाज कैमरून बेनक्रोफ्ट  पर जानी बेयरस्टा के हेडबट के बाद यह फैसला लिया। लीमैन ने कहा कि हम कोई कर्फ्यू  नहीं लगाएंगे लेकिन यह हमारा फैसला है। हमें अपने खिलाड़ियों पर पूरा भरोसा है कि वे  सही काम ही करेंगे। वे सभी वयस्क हैं। (भाषा) 
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी