मैदान के बाहर से छिड़ गई थी जंग, श्रीलंका बनाम बांग्लादेश बन गया है नया भारत पाक मुकाबला

शुक्रवार, 2 सितम्बर 2022 (15:42 IST)
श्रीलंका बनाम बांग्लादेश के क्रिकेट मैच में पिछले कई समय से कांटे की एशियाई प्रतिद्वंदिता देखने को मिल रही है। निदहास ट्रॉफी 2018 हो या फिर टी-20 विश्वकप 2021 दोनों ही टीमों के बीच चला मैच अंत में जाकर खत्म होता है।

इस बार दोनों ही टीमें मैदान से पहले ही लड़ने लग गई थी। श्रीलंका के कप्तान दासुन शनका ने इसकी शुरुआत की थी। उन्होंने कहा था कि बांग्लादेश के पास सिर्फ 2 बेहतरीन तेज गेंदबाज है। इसके अलावा टीम में कुछ खास नहीं है।

Cricket E-Lafda today. #SLvBAN pic.twitter.com/4THRS2SbpL

— Gems of E-lafda (@GemsofELafda) September 1, 2022
इसका पलटवार बांग्लादेश टीम के निदेशक खालिद मसूद ने किया। उन्होंने कहा कि श्रीलंका के पास भी की विश्वस्तरीय गेंदबाज नहीं है। ऐसे में इस जवाब से पूर्व कप्तान महेला जयवर्धने चिढ़ गए।

उन्होंने यह वीडियो रीट्विट करके श्रीलंका टीम को कहा कि मैदान पर दिखा दीजिए कि आप कितने विश्वस्तरीय हैं।

Looks like it’s time for @OfficialSLC bowlers to show the class and batters to show who they are on the field..#AsiaCup2022 https://t.co/txWm7wH4nC

— Mahela Jayawardena (@MahelaJay) August 31, 2022
यही नहीं मैच खत्म होने के बाद महेला जयवर्धने ने एक  और ट्वीट किया जिसमें उन्होंने तंज कसते हुए लिखा कि अब यह कहा जा सकता है कि यह विश्वस्तरीय जीत थी।

Well done guys!!! Fantastic fight back to win this game under pressure.. safe to say it was a world class performance  @OfficialSLC #AsiaCup2022

— Mahela Jayawardena (@MahelaJay) September 1, 2022
भारत बनाम पाक बन गया है श्रीलंका बांग्लादेश का मैच

अगर ट्विटर पर कुछ ट्वीट्स पर नजर डालें तो क्रिकेट फैंस का मानना है कि श्रीलंका बांग्लादेश का मैच भारत बनाम पाक बन गया है। यही नहीं कुछ ने तो इसे भारत पाक से बड़ा मैच बता दिया है।

Greatest Rivalry #AsiaCupT20 #SLvsBAN pic.twitter.com/fmfGdfjnzI

— Vansh.. (@captain__08) September 1, 2022

Real rivalry vs Wholesale saas bahu romance #SLvsBAN #AsiaCup2022 pic.twitter.com/dnjlTmjuN6

—  (@TahirMKhan8) September 1, 2022

Feeling sad for Bangladeshi  cricket fans..! #BANvSL #SLvsBAN #AsiaCup2022#AsiaCupT20 #PAKvHK #PakVsIndpic.twitter.com/OCj6SNsJLm

— Shadev Pundir (@pundirshadev1) September 2, 2022

Greatest rivalry. Baap of Ashes. #BANvSL

— Silly Point (@FarziCricketer) September 1, 2022

 , thriller match nonetheless#BANvSL #AsiaCupT20 pic.twitter.com/1W2RwP3vK2

— Ashwejkhan (@Ashwejkhan) September 1, 2022

#BANvSL Greatest rivalry pic.twitter.com/QxdDT2FuUm

—  2.0 (@jadejamayur010) September 2, 2022

#IndvsPak is overhyped, Sri Lanka vs Bangladesh is the new Asian deal now.

— Rofl Gandhi 2.0  (@RoflGandhi_) September 1, 2022

इंडिया-पाकिस्तान मैच तो भाई चारा निभाते निभाते बीत गया, राइवलरी का तो नाम-ओ-निशान न दिखाई दिया। लेकिन श्रीलंकाई लकड़ों ने बांग्लादेश के ख़िलाफ़ माहौल एकदम चौकस बना दिया 'नागिन डांस' के साथ.. Now this is called some Rivalry #AsiaCupT20 #SLvBAN #BANvSL pic.twitter.com/P0v4rxqZOA

— Jay Shukla  (@JayShukla08) September 1, 2022
गौरतलब है कि दो एशियाई दिग्गज पिछले रविवार को दुबई के मैदान पर आमने सामने होने से पहले दोनों ही कप्तानों की गुफ्तगू पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर शेयर की थी।

 रोहित शर्मा की कप्तानी में पिछला एशिया कप भारत ने खेला था तो पाकिस्तान के कप्तान सरफराज अहमद थे। वहीं आखिरी बार जब यह दोनों टीमें आपस में भिड़ीं थी तो पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम थे लेकिन भारत के कप्तान विराट कोहली थे।

इससे पहले शाहीन अफरीदी को देखकर विराट कोहली ने उनका हाल चाल पूछा। इस पर शाहीन ने बताया कि पैर में दिक्कत है और हो सकता है विश्वकप में भी वह नहीं खेले। इसके बाद शाहीन अफरीदी ने विराट कोहली से कहा कि उनकी बल्लेबाजी के लिए वह दुआ कर रहे हैं। पूरा पाकिस्तान उनकी बल्लेबाजी देखना चाहता है। 

गौरतलब है कि दोनों ही खिलाड़ी जब आखिरी बार आमने सामने हुए थे तो कोहली ने शाहीन पर आगे बढ़कर छक्का लगाकर दबाव कम किया था क्योंकि शाहीन रोहित और राहुल को सस्ते में आउट कर चुके थे। हालांकि अंत में शाहीन ने कोहली को 57 रनों पर कीपर रिजवान के हाथों आउट करवा कर आखिरी हंसी हंसी थी।

इस वीडियो से पता चलता है कि मैदान के बाहर दोनों में खासा दोस्ताना व्यवहार है। सिर्फ विराट कोहली ही नहीं शाहीन से युजवेंद्र चहल, ऋषभ पंत और केएल राहुल भी मिले। जिसका वीडियो पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर शेयर किया था। लेकिन दोनों देशों के फैंस को यह मेल जोल कुछ खास रास नहीं आया था।(वेबदुनिया डेस्क)

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी