अजिंक्य रहाणे खेल चुके हैं अपना आखिरी टेस्ट, दक्षिण अफ्रीका दौरे में नाम नहीं

Webdunia
शुक्रवार, 1 दिसंबर 2023 (13:32 IST)
चेतेश्वर पुजारा के बाद अब अजिंक्य रहाणे को भारतीय टेस्ट टीम से विदा कर दिया गया है। विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में अर्धशतक बनाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे को वेस्टइंडीज दौरे पर शामिल किया गया था। हालांकि कैरिबियाई दौरे पर वह कुछ खास नहीं कर पाए थे।


साल 2011 में अपने सफेद गेंद करियर का आगाज करने वाले अजिंक्य रहाणे अपना आखिरी टी-20 मैच साल 2016 के टी-20 विश्वकप सेमीफाइनल में खेल चुके थे जहां उनकी धीमी पारी ने टीम इंडिया का वेस्टइँडीज के खिलाफ खासा नुकसान किया था।इसके अलावा उन्होंने आखिरी वनडे 2018 में खेला था।

अजिंक्य रहाणे ने अपना टेस्ट पदार्पण साल 2013 में किया था। अभी तक वह कुल 85 टेस्ट खेल चुके हैं। इस दौरान उन्होंने 38.5 की औसत के साथ 5077 रन बनाए हैं, जिसमें 12 शतक और 26 अर्धशतक शामिल है। बोर्ड के निर्णय को देखकर लगता नहीं कि इन आंकड़ों में अब कोई भी इजाफा होने वाला है।

सम्बंधित जानकारी

अगला लेख